Social Activity BSP
बिलासपुर, 7 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
होली के पावन पर्व के अवसर पर शहर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नासिर खान (भारतीय जनता पार्टी पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महामंत्री, बिलासपुर) के नेतृत्व में विधायक अमर अग्रवाल जी के कार्यालय में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर नासिर खान द्वारा अमर अग्रवाल जी को फूलों के बुके और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। अमर अग्रवाल जी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और एकता का प्रतीक है और हमें इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
इस होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से असगर खान, शफीक अहमद, सरफराज अहमद, विवेक, असलम खान, मेराज अहमद, मुख्तार खान सहित अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा तथा उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

